Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News : एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकूला मॉड्यूल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकुला मॉड्यूल द्वारा विभिन्न कार्यालयों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : प्रशासनिक कार्यालय भवन, पंचकुला में एजीऍम, पेंशन सेल, नेहा पराशर की उपस्थिति में एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर देश की उन्नति में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान की सरहाना की। महिला अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार क्षत्रिय कार्यालय चंडीगढ़ तथा अन्य जगहों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चंडीगढ़ की महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन की महिला प्रतिनिधि ज्योति राय, एजीएस राम किशोर पोद्दार एवं रीजनल सेक्रेटरी दीपक सोढ़ी के प्रयासों ने इसे यादगार बना दिया। एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन पंचकूला मॉड्यूल की ओर से डीजीएस प्रेम पवार एवं अध्यक्ष विनय कुमार ने भी सभी महिला अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement

इस अवसर पर अधिकारियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया गया। महिला अधिकारियों ने इस पहल और आयोजन के लिए अपनी प्रसन्नता और सराहना व्यक्त की।

Advertisement
×