Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News : पीयू में सोपू एक्टिविस्ट पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी किसने किस पर चलाई गोलियां

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग के सामने मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और एक सोपू (SOPU) एक्टिविस्ट को निशाना बनाते हुए दो राउंड गोलियां चला दीं।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Advertisement

पुलिस अब गंभीरता से इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर यह फायरिंग किसने और किस पर की है। इसके अलावा हमले के असल कारणों और फरार आरोपियों की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए।

Advertisement

Advertisement
×