Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ मेयर का कार्यकाल हो पांच साल : सांसद मनीष तिवारी

कहा- सीधे लोगों के द्वारा हो मेयर का चयन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांसद मनीष तिवारी
Advertisement
चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल 5 साल का होना चाहिए और मेयर सीधे लोगों द्वारा चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में पिछले 30 साल में 30 मेयर, 30 सीनियर डिप्टी मेयर और 30 डिप्टी मेयर बन चुके हैं, लेकिन शहर, कालोनियों व गांवों का बुनियादी ढांचा नहीं बदला। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह लोग काबिल नहीं थे, वह लोग बहुत काबिल थे लेकिन अब जो मेयर का चुनाव होगा वह सीधे 5 साल के लिए और लोगों से चुना जाना चाहिए। वे वार्ड नंबर-23 के तहत सेक्टर-43 के पार्क में बच्चों के आकर्षण के लिए लगाए गए मिकी माउस और डोनाल्ड डक के खिलौनों के उद्घाटन के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि वार्ड नंबर 23 की काउंसलर प्रेम लता के प्रयासों से तथा उनके द्वारा सांसद निधि से ग्रांट जारी करके ये सुंदर खेलों के सामान यहां स्थापित करवाए गए हैं। उन्होंने शहर की अन्य रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों से भी आह्वान किया कि यदि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्कों का विकास कराना और ऐसे खेलों के सामान लगवाना चाहते हैं, तो वे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य चंडीगढ़ शहर का सर्वांगीण विकास है और इसके लिए वे हर समय तैयार हैं। इस मौके पर अन्य के अलावा, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की, चंद्रमुखी शर्मा, पार्षद प्रेम लता, विक्रम चोपड़ा, राजदीप राय, राजेश राय, लुकेश चोपड़ा और हरीश पुरी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×