Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Epstein File Row : हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग: चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का 'कमलम' पर हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

गंभीर आरोपों के बाद चंडीगढ़ में सियासी उबाल, भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बावजूद भाजपा कार्यालय की ओर निकाला मार्च

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Epstein File Row : एप्स्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित तौर पर सामने आने के बाद चंडीगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय 'कमलम' की ओर जोरदार मार्च निकाला और केंद्रीय मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नैतिकता और जवाबदेही पर उठे सवाल

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने कहा कि एप्स्टीन फाइल में एक केंद्रीय मंत्री का नाम आना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद हरदीप पुरी का पद पर बने रहना देश की गरिमा और राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, उन्हें नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव डॉ. साक्षी चौधरी ने भी मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ऐसे मामलों में राजनेता तुरंत इस्तीफा देते हैं, लेकिन भारत में केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। यह चुप्पी जवाबदेही से बचने का स्पष्ट प्रयास है।

Advertisement

पुलिस की घेराबंदी और पुतला दहन

महिला कांग्रेस के इस मार्च को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात था और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। बावजूद इसके, कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला भी फूंका।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी ने कहा कि महिला कांग्रेस की यह मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार अपने मंत्रियों को बचाने के लिए पारदर्शिता से समझौता कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

प्रदर्शन में कोऑर्डिनेटर शालिका, पार्षद प्रेमलता, पार्षद तरुण मेहता सहित ममता डोगरा, कुलजीत कौर, रानो देवी, ललिता, ओमलता, सोनिया जायसवाल, ममता राय और अन्य वरिष्ठ नेत्रियां मौजूद रहीं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस्तीफे की मांग दोहराई।

Advertisement
×