Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Karate Medals : चंडीगढ़ के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, जीते तीन पदक

20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में रियांश मलिक और अनमोल ने जीते स्वर्ण, श्रेया को रजत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Karate Medals : नई दिल्ली में आयोजित 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। गोल्डन विंग्स कराटे डोजो की पांच सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

7 से 9 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ कराटे एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले रियांश मलिक ने 13 वर्ष पुरुष कुमिते के -55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनमोल ने 11 वर्ष पुरुष कुमिते के -30 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, श्रेया ने महिला जूनियर व्यक्तिगत कुमिते के -57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

Advertisement

टीम में फतेह सिंह ने 13 वर्ष कुमिते के +70 किलोग्राम वर्ग और सौरभ ने पुरुष सीनियर व्यक्तिगत कुमिते के -67 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। दोनों ने प्रतियोगिता में मजबूत प्रदर्शन किया।

Advertisement

टीम का नेतृत्व चंडीगढ़ कराटे एसोसिएशन के मुख्य कोच और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) से मान्यता प्राप्त कोच विक्रांत खेरवाल ने किया। साहिल कुमार और मोनिका शर्मा टीम मैनेजर रहे। मुख्य कोच विक्रांत खेरवाल ने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन चंडीगढ़ में कराटे की प्रतिभा के लिए सकारात्मक संकेत है।

Advertisement
×