Chandigarh Helpline कल 1 घंटे बंद रहेगी डायल-112 सेवा, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल; पुलिस ने दी बड़ी जानकारी
तकनीकी सुधार के चलते यह अस्थायी रोक लगाई गई है
चंडीगढ़: शहर के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। सोमवार, 13 अप्रैल को चंडीगढ़ पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (डायल-112) सेवा कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और सिस्टम को अपडेट करने के कारण यह सेवा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर बताया है कि तकनीकी सुधार के चलते यह अस्थायी रोक लगाई गई है। इस एक घंटे की अवधि में डायल-112 पर कॉल करने वाले नागरिकों को सेवा नहीं मिल पाएगी।
इन नंबरों पर मिलेगी मदद
पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक नंबर जारी किए हैं। यदि इस दौरान किसी को आपातकालीन सहायता की जरूरत पड़ती है, तो वे सीधे इन लैंडलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं:
0172-2749194
0172-2744100
0172-2760851
0172-4040100
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही दोपहर 12:30 बजे से 112 सेवा फिर से सुचारू रूप से काम करने लगेगी।

