चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधरा , 88.25 पहुंचा पास प्रतिशत
सीबीएसई के 10 कक्षा के नतीजों में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम इस बार अच्छा रहा। इस बार पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में 7.07 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 81.18 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि इस बार...
सीबीएसई के 10 कक्षा के नतीजों में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम इस बार अच्छा रहा। इस बार पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में 7.07 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 81.18 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि इस बार 88.25 प्रतिशत पास हुए। इस बार 9,356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8,257 सफल रहे। पिछले वर्ष 9,781 में से 7,940 विद्यार्थी पास हुए थे। परिणामों में यह निरंतर सुधार शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक रणनीतियों का प्रमाण है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 11 से बढ़कर 21 हो गई, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 120 से अधिक बनी रही। स्कूल स्तर पर भी शानदार परिणाम देखने को मिले। 17 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया, 23 स्कूलों का पास प्रतिशत 95 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि 10 स्कूलों ने 90-95 प्रतिशत के बीच परिणाम दर्ज किए। शिक्षा विभाग के निदेशक ने लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में हर सरकारी स्कूल को 100 प्रतिशत परिणाम तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

