Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh news : मुफ्त शराब का वीडियो वायरल मामले में ठेकेदारों को डीसी की दो टूक- रद्द होगा लाइसेंस

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने ली सभी ठेकेदारों की बैठक, ब्रांड प्रमोशन पर फ्री शराब पिलाने वाले पर एफआईआर दर्ज, उल्लंघनकर्ता होंगे ब्लैकलिस्ट।

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh news : चंडीगढ़ में ब्रांड प्रमोशन के नाम पर लोगों को मुफ्त शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उपायुक्त सह आबकारी आयुक्त निशांत कुमार यादव ने शहर के सभी शराब ठेकेदारों की एक अहम बैठक ली। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आबकारी नीति का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों का सीधा लाइसेंस रद्द होगा और उन्हें भविष्य में ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाएगा।

वायरल रील पर एफआईआर दर्ज

बैठक में उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई उस रील पर सख्त नाराजगी जाहिर की, जिसमे एक शराब विक्रेता ब्रांड प्रमोशन के लिए मुफ्त शराब बांटता नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को कतई नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Advertisement

न्यूनतम रेट और रियल टाइम स्टॉक अपडेट अनिवार्य

उपायुक्त ने बताया कि शहर में शराब की बिक्री सिर्फ निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर ही की जानी चाहिए। तय रेट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर भारी दंडात्मक कार्रवाई होगी। इसके अलावा कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए आबकारी विभाग ने रियल टाइम स्टॉक अपडेटेशन सिस्टम लागू किया है। सभी विक्रेताओं को अपने शराब स्टॉक की सही जानकारी समय पर इस तय प्लेटफॉर्म पर दर्ज करनी होगी। उन्होंने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि जनहित के खिलाफ जाने वाली गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×