Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Fire: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की इलेक्ट्रिक मार्केट में आग, 4 फायर टेंडर मौके पर

Chandigarh Fire: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित इलेक्ट्रिक मार्केट में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग प्लॉट नंबर 405 में सुबह करीब 10:35 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आग लगने से उठता धुआं। ट्रिब्यून
Advertisement

Chandigarh Fire: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित इलेक्ट्रिक मार्केट में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग प्लॉट नंबर 405 में सुबह करीब 10:35 बजे लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। ये फायर टेंडर रामदरबार, सेक्टर-32 और इंडस्ट्रियल एरिया फायर स्टेशन से घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

Advertisement
×