Chandigarh: मनीमाजरा सिविल अस्पताल में मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Viral Video: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital Manimajra) का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक अस्पताल परिसर के अंदर आपस में जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि...
Viral Video: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital Manimajra) का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक अस्पताल परिसर के अंदर आपस में जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना अस्पताल के भीतर हुई, जिससे वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि युवक अस्पताल परिसर में कैसे पहुंचे और खुलेआम मारपीट कैसे करते रहे? मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक अस्पताल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।

