Daduwa Murder Case : दड़वा के सूरज की पुरानी रंजिश में गई थी जान, पुलिस ने 5 नाबालिगों को दबोचा
Daduwa Murder Case : चंडीगढ़ के दड़वा में दिनदहाड़े हुए सूरज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों की...
Daduwa Murder Case : चंडीगढ़ के दड़वा में दिनदहाड़े हुए सूरज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।
दिनदहाड़े सरेआम हुई इस हत्या के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार थे और पुलिस सरगर्मी से इनकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सूरज की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस टीमों ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर इन सभी आरोपियों को काबू किया।
फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि हत्या की यह साजिश पहले से रची गई थी या फिर अचानक हुए किसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

