Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में दिनदहाड़े चोरी, गाड़ी से चार लाख ले उड़े चोर

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक व्यापारी की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें रखे चार लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक व्यापारी की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें रखे चार लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित व्यापारी की पहचान चतुर्भुज, दुकान नंबर 178 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपनी गाड़ी मंडी परिसर में खड़ी कर पास के मंदिर के अंदर वॉशरूम गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी गाड़ी से नकदी चोरी कर फरार हो गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और चोरी गई रकम की बरामदगी हो सके।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। मंडी में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे नकदी को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Advertisement
×