चंडीगढ़ में BJP का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 8 राज्यों के नेता जुटे
BJP Training Camp: चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कार्यालय ‘कमलम’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में आठ राज्यों के मंत्री, महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भाग ले...
BJP Training Camp: चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कार्यालय ‘कमलम’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में आठ राज्यों के मंत्री, महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भाग ले रहे हैं।
शिविर में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति, कार्यप्रणाली और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता तरुण चुग कर रहे हैं।
इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौलीसहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
शिविर में आए विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, मंत्री और महामंत्री अपने-अपने राज्यों में संगठन को और सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। मंडल स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने नेताओं से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर सवाल किया। इस पर कुछ नेताओं ने टिप्पणी की कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले मुख्यमंत्री को पहले खुद नशा छोड़कर उदाहरण पेश करना चाहिए। हालांकि, जब यह सवाल सुनील जाखड़ से पूछा गया तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रभु से कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ हों।

