Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Holiday Update : चंडीगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश

चंडीगढ़ प्रशासन ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। नई अधिसूचना के मुताबिक, चंडीगढ़ में अब यह छुट्टी 27 मई के बजाय 28 मई को रहेगी।

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक फोटो।
Advertisement

Chandigarh Holiday Update : चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। गृह सचिव दिप्रावा लाकड़ा की ओर से मंगलवार, 26 मई को जारी नई अधिसूचना के अनुसार, ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का अवकाश अब 27 मई, बुधवार की जगह 28 मई, गुरुवार को होगा।

इस आदेश के तहत चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह बदलाव नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत किया गया है।

Advertisement

प्रशासन ने 30 दिसंबर 2025 को जारी अपनी मूल अधिसूचना में बकरीद की छुट्टी 27 मई को तय की थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। छुट्टी के इस बदलाव की जानकारी कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली को भी सूचनार्थ भेज दी गई है।

Advertisement

Advertisement
×