Chandigarh Bomb Threat: बम धमकी के बीच चंडीगढ़ प्रशासन की एडवाइजरी, स्कूलों से शांति बनाए रखने की अपील
Chandigarh Bomb Threat: स्कूल परिसरों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा
Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ के कुछ निजी व सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्कूल परिसरों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई है और लोग लगातार फोन कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है।
प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में सभी विद्यालयों को शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट न फैलाने की सख्त सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय को कोई भी धमकी भरा ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढें: Bomb Threat: चंडीगढ़ और गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि बिना किसी ठोस और सत्यापित जानकारी के स्कूलों में अवकाश घोषित न किया जाए, क्योंकि इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता में अनावश्यक भय और भ्रम पैदा हो सकता है।
Parents and citizens are requested to remain calm regarding bomb threat emails received by some schools in Chandigarh.
The Administration is alert, prepared for all contingencies, and committed to citizens’ welfare. Avoid rumours; trust official updates only.@chandigarh_admn…
— Deputy Commissioner, Chandigarh (@dc_chd) January 28, 2026
प्रशासन ने सभी स्कूलों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखने और साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन व स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

