Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Administration : . अतुल ढकने बने आयुष निदेशक और जीएमसीएच के संयुक्त निदेशक, सौरभ व पालिका अरोड़ा प्रभार मुक्त

दानिक्स अधिकारी डॉ. अतुल को खेल विभाग में अतिरिक्त निदेशक का भी मिला प्रभार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Administration :चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दानिक्स अधिकारी डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढकने को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से 29 जून को जारी आदेशों के अनुसार, डॉ. अतुल को चंडीगढ़ का नया आयुष निदेशक नियुक्त किया गया है।

तीन विभागों की मिली जिम्मेदारी

Advertisement

डॉ. अतुल ढकने के चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन करने के बाद उन्हें कुल तीन विभागों की कमान दी गई है। आदेशों के तहत, उन्हें आयुष निदेशक के अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और खेल विभाग में अतिरिक्त निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

दो अधिकारियों को किया भारमुक्त

डॉ. अतुल को नई जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही प्रशासन ने दो अन्य अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। पीसीएस अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा को आयुष निदेशक के प्रभार से और पीसीएस अधिकारी पालिका अरोड़ा को जीएमसीएच के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के प्रभार से भारमुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Advertisement
×