Chandigarh Administration Transfers: चंडीगढ़ प्रशासन में 14 अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची जारी, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Chandigarh Administration Transfers: चंडीगढ़ प्रशासन ने ट्राई सिटी में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से 14 वरिष्ठ अधिकारियों की...
Chandigarh Administration Transfers: चंडीगढ़ प्रशासन ने ट्राई सिटी में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से 14 वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। प्रशासन में हाल ही में शामिल हुए दो नए अधिकारियों सहित कुल 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अविकेश और बलबीर को मिली ये अहम जिम्मेदारी
प्रशासन में नए शामिल हुए पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता को रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी, परिवहन निदेशक, संयुक्त सचिव परिवहन, संयुक्त सचिव एस्टेट, आईटी निदेशक, संयुक्त सचिव शहरी नियोजन और संयुक्त सचिव हाउसिंग का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पीसीएस अधिकारी बलबीर राज सिंह को संयुक्त आईजी जेल, सुपरिंटेंडेंट मॉडल जेल और नगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े विभागों में बड़े बदलाव
राधिका सिंह: एचसीएस अधिकारी राधिका सिंह को उच्च शिक्षा निदेशक, समाज कल्याण निदेशक, चंडीगढ़ एससी बीसी और अल्पसंख्यक निगम की एमडी, बाल एवं महिला विकास निगम की एमडी तथा चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
नितीश सिंगला: पीसीएस अधिकारी नितीश सिंगला को स्कूल शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, संयुक्त सचिव रोजगार, संयुक्त सचिव श्रम, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडुसिटी, राज्य परिवहन प्राधिकरण का सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशक और क्रेस्ट का सीईओ बनाया गया है।
पालिका अरोड़ा: पीसीएस अधिकारी पालिका अरोड़ा को तकनीकी शिक्षा निदेशक, नियंत्रक छपाई एवं लेखन सामग्री, संयुक्त सचिव सहकारिता, संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और कौशल विकास निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. इंदरजीत: एचसीएस अधिकारी डॉ. इंदरजीत को प्रशासन जीएमसीएच का संयुक्त निदेशक, नगर निगम का संयुक्त आयुक्त और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को भी सौंपे गए कई अहम प्रभार
अखिल कुमार: दानिक्स अधिकारी अखिल कुमार को अतिरिक्त सचिव स्थापना, हाउस अलॉटमेंट कमेटी के अतिरिक्त सचिव तथा खाद्य एवं आपूर्ति और विधिक माप विज्ञान का निदेशक व अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
अमित कुमार: दानिक्स अधिकारी अमित कुमार को अतिरिक्त सचिव समन्वय, गृह व जेल, पर्यावरण एवं वन, कार्मिक और तकनीकी शिक्षा का कार्यभार सौंपा गया है।
प्रद्युमन सिंह: एचसीएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह को अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, उद्योग निदेशक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, संयुक्त सचिव उद्योग, रेरा सचिव और सहायक एस्टेट ऑफिसर-3 की जिम्मेदारी दी गई है।
सौरभ कुमार अरोड़ा: पीसीएस अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा को खेल निदेशक, संयुक्त सचिव आबकारी एवं कराधान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आयुष निदेशक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर बेअंत सिंह मेमोरियल और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।
नवीन, राजीव तिवारी सहित अन्य के प्रभार तय
नवीन: दानिक्स अधिकारी नवीन को कृषि निदेशक, कृषि जनगणना आयुक्त, पशुपालन एवं डेयरी विकास निदेशक, पर्यटन निदेशक, सांस्कृतिक मामले निदेशक और सिटको का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।
खुशप्रीत कौर: दानिक्स अधिकारी खुशप्रीत कौर को सहायक एस्टेट ऑफिसर-2, एसडीएम सेंट्रल, भूमि अधिग्रहण अधिकारी और मार्केट कमेटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
राजीव तिवारी: डीसी एफएंडए राजीव तिवारी को जनसंपर्क निदेशक, राइट टू सर्विस कमीशन का सदस्य सचिव, राज्य कृषि विपणन बोर्ड का नोडल अधिकारी व सहायक सचिव, सहायक कृषि जनगणना अधिकारी और आतिथ्य निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पवित्र सिंह: पीसीएस अधिकारी पवित्र सिंह को एसडीएम ईस्ट और सहायक एस्टेट ऑफिसर-1 नियुक्त किया गया है।

