Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Accident: सेक्टर-37 मार्केट के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Chandigarh Accident:  चंडीगढ़ के सेक्टर-37 मार्केट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दुर्घटनाग्रस्त कार। ट्रिब्यून
Advertisement

Chandigarh Accident:  चंडीगढ़ के सेक्टर-37 मार्केट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार मंथन मित्तल नामक युवक चला रहा था।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल, घायल साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Advertisement
×