सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा के साथ मनाया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ स्थित अपने आंचलिक कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। यह समारोह आंचल प्रमुख अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख चंडीगढ़ राम कुमार यादव,...
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ स्थित अपने आंचलिक कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। यह समारोह आंचल प्रमुख अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख चंडीगढ़ राम कुमार यादव, सीआईए संदीप कर तथा सहायक महाप्रबंधक, पंचकुला जी.के. बंटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन, सुरक्षा कर्मी, पुलिस अधिकारी तथा आसपास की शाखाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
सभा को संबोधित करते हुए आंचल प्रमुख अरविंद कुमार ने गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में नागरिकों की भूमिका और समाज के प्रति कर्तव्यों को रेखांकित करते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया।
समारोह के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों और उनके बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को जीवंत और भावनात्मक बना दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस कर्मियों, सशस्त्र सुरक्षा गार्डों और बैंक कर्मचारियों को उनकी निष्ठावान सेवा तथा समाज में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

