Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नाले में गिरी कार, दो घायल

टोका से रायपुररानी सड़क मार्ग पर टोका पुल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जो पीजीआई चंडीगढ़ से दवाई लेकर रायपुररानी की ओर जा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
टोका पुल के पास सड़क से नीचे नाले में गिरी कार।-निस
Advertisement

टोका से रायपुररानी सड़क मार्ग पर टोका पुल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जो पीजीआई चंडीगढ़ से दवाई लेकर रायपुररानी की ओर जा रहे थे।

गनीमत यह रही कि हादसा गंभीर नहीं रहा और किसी को जानलेवा चोट नहीं आई। हालांकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×