Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मोहाली में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
An isolated black pistol on a white background
Advertisement

Advertisement

सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दोस्त ने दरवाजा खोला तो अंदर मनप्रीत का शव पड़ा था। पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के शाहाबाद निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मनप्रीत सोमवार रात अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। इसके बाद दोनों सेक्टर-99 स्थित फ्लैट में लौटे और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। दोस्त के मुताबिक रात को मनप्रीत ने उससे कहा था कि सुबह उसे न जगाया जाए, क्योंकि वह देर से उठेगा। मंगलवार सुबह घरेलू काम करने वाली महिला फ्लैट पर पहुंची। काफी देर तक मनप्रीत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने उसके दोस्त को इसकी जानकारी दी। दोस्त ने दरवाजा खोला तो मनप्रीत अंदर मृत मिला। उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी थी।

Advertisement
×