Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

छत लाइट चौक के पास बस- ट्रक में टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल

जीरकपुर के छत लाइट चौक के नजदीक शुक्रवार तड़के एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

जीरकपुर के छत लाइट चौक के नजदीक शुक्रवार तड़के एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक युवक बस के नीचे आ गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही इस निजी बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस छत लाइट चौक के पास पहुंची, तभी जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार कई यात्री सीटों से नीचे गिर गए, जबकि कुछ अंदर ही फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और सड़क सुरक्षा पुलिस कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक बस सड़क के बीचोंबीच पड़ी रही, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×