Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Breaking News : चंडीगढ़ में धमाका: सेक्टर-37 भाजपा कार्यालय के बाहर संदिग्ध ब्लास्ट से हड़कंप, पुलिस अलर्ट

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Firing : सिटी ब्यूटीफुल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक, सेक्टर-37 में बुधवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब पंजाब भाजपा मुख्यालय के ठीक बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के रिहायशी इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि इस प्रारंभिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

Advertisement

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता

धमाके की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे सेक्टर-37 और भाजपा कार्यालय के आसपास के रास्ते सील कर दिए गए हैं। बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी अभी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि यह धमाका किस तरह के विस्फोटक से हुआ है, हालांकि मौके से कुछ संदिग्ध अवशेष बरामद किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके से ठीक पहले वहां कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई संदिग्ध वाहन उस इलाके में देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की दो विशेष टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए शहर के बाहर निकलने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर तलाशी ले रही हैं।

शहर भर में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

इस घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Advertisement
×