Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च आपरेशन शुरू

Chandigarh Bomb Threat: इन स्कूलों में विवेक हाईस्कूल, कार्मल कान्वेंट स्कूल व सेंट जोन्स हाईस्कूल शामिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
धमकी के बाद स्कूल में सर्च के लिए पहुंची पुलिस। ट्रिब्यून
Advertisement

Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में एक बार फिर तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल (Vivek High School), कार्मल कान्वेंट स्कूल (Carmel Convent School) और सेंट जोन्स हाईस्कूल (St. John's High School) शामिल हैं। इन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया।

धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी स्कूलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके। फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

जांच एजेंसियां धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हैं। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है।

Advertisement
×