Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bomb Threat: चंडीगढ़ और गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी

Bomb Threat: चंडीगढ़ और हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार को कई नामी निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ई-मेल में “Bomb Blast @1.11 pm” जैसे शब्दों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बुधवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे।
Advertisement

Bomb Threat: चंडीगढ़ और हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार को कई नामी निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ई-मेल में “Bomb Blast @1.11 pm” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में दहशत फैल गई।

चंडीगढ़ में कम से कम पांच निजी स्कूलों को ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया था। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एहतियातन सभी स्कूलों को खालीो कराया गया और छात्रों को सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया। धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 मॉडल स्कूल शामिल हैं।

Advertisement

सेक्टर 29 स्थित ट्रिब्यून स्कूल के बाहर एकत्र पेरेंट्स। ट्रिब्यून

वहीं, गुरुग्राम में भी चार प्रमुख स्कूलों— डीएलएफ फेज-1 स्थित कुन्स्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 का लांसर स्कूल, सेक्टर-64 स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल और बादशाहपुर का पाथवेज वर्ल्ड स्कूल— को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद इन स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावक काफी परेशान नजर आए।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां स्कूल परिसरों में पहुंच गईं। सभी परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल की साइबर जांच शुरू कर दी गई है और भेजने वाले की पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisement
×