Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bomb Threat: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट व पंचकूला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Bomb threat: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से पूरे हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली कराया जा रहा है। सभी वकील, न्यायिक अधिकारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के बाहर खड़े वकील। ट्रिब्यून
Advertisement

Bomb threat: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से पूरे हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली कराया जा रहा है। सभी वकील, न्यायिक अधिकारी और स्टाफ मेंबर कोर्ट परिसर से बाहर गेट पर मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया है और अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है।

Advertisement

इसी तरह पंचकूला जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सेशन जज को धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

Advertisement

पंचकूला कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया और वकीलों व आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया। पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी में जुट गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक दोनों स्थानों पर तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। साइबर सेल को भी ई-मेल की जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisement
×