Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रायपुररानी में लगाया रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर रानी बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 72 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का आयोजन विसुएल दृष्टि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मौली, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर रानी बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 72 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का आयोजन विसुएल दृष्टि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मौली, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, आईटीआई रायपुर रानी, आईटीआई कनौली बरवाला तथा भाजपा मंडल रायपुररानी के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

विसुएल दृष्टि इंडस्ट्रीज के सीईओ नवदीप कुमार गोयल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। शिविर में सोहना अस्पताल की टीम ने डॉ. रितेश गुलाटी के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भाऊ, मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर राणा, कालका नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, जिला परिषद सदस्य एडवोकेट बलविंदर चौधरी, संदीप मीरपुर, कमल अग्रवाल, नंबरदार ताज मोहम्मद हरयोली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×