Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत साफ नहीं : प्रदीप चौधरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दिखावा कर रही है। हाल ही में पारित नारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दिखावा कर रही है। हाल ही में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन इसे लागू करने को जनगणना और परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जोड़ दिया गया है, जिससे इसकी वास्तविक शुरुआत में देरी हो रही है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की नीयत साफ होती, तो मौजूदा सीटों पर ही महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि चुनावी फायदा लिया जा सके।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और उसकी मांग है कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। वहीं भाजपा इस मुद्दे को चरणबद्ध प्रक्रिया के नाम पर लंबित रख रही है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ न्याय नहीं है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×