Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ ने बांटी पोषण किट

प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा रहे मौजूद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आरएचटीसी पलसोरा और सीएचसी डिस्पेंसरी डड्डू माजरा में मुफ्त टीबी पोषण किट वितरण कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा। हप्र
Advertisement
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के मेडिकल प्रकोष्ठ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरएचटीसी पलसोरा और सीएचसी डिस्पेंसरी डड्डूमाजरा में मुफ्त टीबी पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पौष्टिक और प्रोटीन युक्त आहार पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ पिछले पांच महीनों से लगातार टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करवा रहा है। इस दौरान राजस्थान परिवार के अध्यक्ष राज किशोर और उनकी टीम द्वारा भी टीबी मरीजों को प्रोटीन एवं पोषण से भरपूर आहार किट वितरित की गई।

Advertisement

कार्यक्रम में स्टेट टी.बी. ऑफिसर डॉ. नवनीत कंवर, डॉ. माला (इंचार्ज, दादू माजरा डिस्पेंसरी), डॉ. अनीता चौहान (ऑफिसर, सेंटर टी.बी. डिवीजन), मेडिकल सेल के कन्वीनर ललित तकियार, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, को-कन्वीनर दीपक पाठक, अनु सिंगला, डॉ. मीना चड्ढा तथा संजय अरोड़ा की उपस्थिति में सभी टी.बी. मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।

Advertisement

चंडीगढ़ में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुफ्त टीबी पोषण किट वितरित करते भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा। -हप्र

Advertisement
×