Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bapudham Ownership Rights : बापूधाम में मालिकाना हक पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की ने स्थानीय समस्याओं पर बात की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बापूधाम में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में मौजूद सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की। -हप्र
Advertisement

Bapudham Ownership Rights : वार्ड नंबर-3 स्थित बापूधाम कॉलोनी में कांग्रेस की जनसभा में स्थानीय लोगों ने मालिकाना हक, पानी, सीवरेज, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि इन मुद्दों को आगामी नगर निगम चुनाव में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

जनसभा का आयोजन येंकी कालिया और मीनू कालिया के सहयोग से किया गया। मनीष तिवारी ने कहा कि बापूधाम के हजारों परिवार लंबे समय से शहर के विकास में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक का मुद्दा जमीन-मकान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे परिवारों की सुरक्षा और भविष्य जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।

Advertisement

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

एच.एस. लक्की ने कहा कि बापूधाम के निवासियों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मालिकाना हक और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

Advertisement

कांग्रेस के अनुसार, जनसभा के दौरान भाजपा छोड़कर मीनू, मिठानी, जीतू, आनंद, देवी प्रकाश, शंकर, सुनीता, श्रवण, अजय, मुन्ना, ओम प्रकाश और कैलाश सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव में बापूधाम समेत शहर की विभिन्न कॉलोनियों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Advertisement
×