Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News : सेवा का संकल्प: सेक्टर 32 हनुमान मंदिर में लगा विशाल भंडारा, छबील से राहगीरों को मिली राहत

Chandigarh News :  चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहगीरों का गला तर करने और पेट भरने की जिम्मेदारी एक बार फिर श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ ने उठाई। सेक्टर 32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News :  चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहगीरों का गला तर करने और पेट भरने की जिम्मेदारी एक बार फिर श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ ने उठाई। सेक्टर 32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सोमवार को लगातार 15वें साल छबील और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सुबह 11 बजे शुरू हुआ सेवा का यह सिलसिला दोपहर 3 बजे तक अनवरत चला। इस दौरान सेवादारों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को ठंडे-मीठे पानी की छबील पिलाई। गर्मी से बेहाल लोगों ने जब ठंडा पानी और कुलचे-छोले का प्रसाद ग्रहण किया, तो उनके चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता था।

Advertisement

इस आयोजन के बड़े स्तर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मीठे पानी की छबील के लिए विशेष रूप से दो क्विंटल दूध का प्रबंध किया गया था। वहीं, भंडारे में 50 किलो चने की सब्जी के साथ करीब 4000 कुलचे प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। मंडल के सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस सेवा कार्य में हिस्सा लिया और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

Advertisement

Advertisement
×