Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दडुआ में ऑटो चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

मनीमाजरा (चंडीगढ़), 29 जनवरी (हप्र)

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चंडीगढ़ के दडुआ इलाके में एक होटल के पास बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दडुआ निवासी अरुण कुमार तिवारी के रूप में हुई है। वह रेलवे स्टेशन पर ऑटो चलाने का काम करता था और रोजाना की तरह रात में घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात अरुण कुमार तिवारी की अपने ही इलाके के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने मिलकर अरुण पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद दडुआ इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×