Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में ऑटो चालक की हत्या, शराब पिलाकर साजिश रचने का आरोप
Chandigarh Crime: उत्तर प्रदेश निवासी अरुण तिवारी पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी की चंडीगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता...
Chandigarh Crime: उत्तर प्रदेश निवासी अरुण तिवारी पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी की चंडीगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार अरुण तिवारी रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवारी लेकर एक होटल की ओर गया था। आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाई गई और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पत्नी नेहा और उसकी दो बेटियां सौम्या और साक्षी हैं। 28 वर्षीय अरुण तिवारी अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस मामले में मृतक के छोटे भाई प्रेम तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम तिवारी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

