Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGI चंडीगढ़ जाने वाले ध्यान दें! कल सुबह 4 से 10 बजे तक बंद रहेंगे मुख्य गेट; ये हैं वैकल्पिक रास्ते

PGI Chandigarh Traffic Advisory: कल यानी रविवार (1 मार्च) को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल मैराथन के कारण पीजीआई (PGIMER) आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PGI Chandigarh Traffic Advisory: कल यानी रविवार (1 मार्च) को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल मैराथन के कारण पीजीआई (PGIMER) आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीआई प्रशासन ने कल सुबह 4:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक संस्थान के मुख्य द्वारों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। यदि आप कल सुबह अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन 6 घंटों के दौरान वैकल्पिक रास्तों का ही प्रयोग करें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में देरी न हो।

Advertisement

इन गेटों पर रहेगी पाबंदी

पीजीआई जनसंपर्क विभाग के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों पर रविवार सुबह 4:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक निम्नलिखित गेट बंद रहेंगे।

Advertisement

  • PGI मेन गेट (Main Gate) व बस स्टैंड गेट (Bus Stand Gate) - जो डेंटल ब्लॉक के पास स्थित है।

मरीज और स्टाफ इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

प्रशासन ने अपील की है कि मरीज, तीमारदार और स्टाफ सदस्य असुविधा से बचने के लिए सेक्टर-11 गेट (Sector-11 Gate) और कैंपस गेट (Campus Gate) का इस्तेमाल करें।

सुबह 10:00 बजे के बाद स्थिति होगी सामान्य

पीजीआई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी व्यवस्था केवल मैराथन के सुचारू आयोजन के लिए की गई है। सुबह 10:00 बजे के बाद सभी गेट्स को सामान्य आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अस्पताल आने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने समय का नियोजन करें।

Advertisement
×