Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यात्रिगण ध्यान दें... चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का ब्लॉक, 442 ट्रेन ट्रिप रद्द

10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक तीन चरणों में होगा उन्नयन कार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के चलते 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 36 दिन का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 12 ट्रेनों के कुल 442 ट्रिप्स रद्द रहेंगे। छह ट्रेनों के 54 ट्रिप्स को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट से शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। दो ट्रेनों के चार ट्रिप्स का मार्ग भी बदला जाएगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) के शेष गर्डरों की लॉन्चिंग और पुराने FOB के गर्डरों को हटाने का काम किया जाना है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म और ठहराव में बदलाव किए हैं।

तीन चरणों में होगा 36 दिन का ब्लॉक

पहला चरण : 10 से 21 सितंबर

Advertisement

12 दिन तक लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर 7 (नॉन-प्लेटफॉर्म) और लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म-6) पर ब्लॉक रहेगा।

Advertisement

दूसरा चरण : 22 सितंबर से 3 अक्टूबर

लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म-3) और लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म-4) पर 12 दिन काम होगा।

तीसरा चरण : 4 से 15 अक्टूबर

लाइन नंबर 1 (प्लेटफॉर्म-2), लाइन नंबर 2 (नॉन-प्लेटफॉर्म) और लाइन नंबर 3 (प्लेटफॉर्म-2) पर 12 दिन ब्लॉक रहेगा।

इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 और 20989/20990 की निर्धारित सेवाओं में बदलाव किया गया है। संबंधित सेवाओं को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला कैंट से शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 20989 अम्बाला कैंट पर समाप्त होगी और वापसी में प्लेटफॉर्म नंबर 2 से चलेगी।

दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं) की निर्धारित सेवाएं चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला-सहरिंद-सानेहवाल मार्ग से संचालित होंगी।

मोहाली स्टेशन पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर अस्थायी अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इनमें 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 और 14631/14632 समेत अन्य निर्धारित ट्रेनें शामिल हैं।

76 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे

ब्लॉक के अलग-अलग चरणों में चंडीगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म/बर्थिंग में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। पहले चरण में 20, दूसरे चरण में 17 और तीसरे चरण में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय, ठहराव और प्लेटफॉर्म की जानकारी NTES, स्टेशन अनाउंसमेंट और रेल मदद (139) के माध्यम से जरूर जांच लें।

Advertisement
×