Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अरविंद राणा बने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

बलटाना स्थित पीएमसी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बलटाना स्थित पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में आरडब्ल्यूए के चुनाव विजेता टीम के साथ रेजिडेंट्स।
Advertisement
बलटाना स्थित पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक के दौरान अरविंद राणा को पीएमसी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का छठी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। काॅलोनी के बुजुर्गों ने राणा को आशीर्वाद दिया और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भरोसा दिया।

निर्वाचन के बाद राणा ने कहा कि लोगों द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस मौके पर निवासी राम लोचन गुप्ता ने काॅलोनी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी, काॅलोनी के पूर्व अध्यक्ष रवि वर्मा, मोहन लाल, एससी गुलेरिया, एएस चंदेल, बलदेव सिंह, रामबहादुर यादव, राजीव शर्मा, महादेव, जय सिंह, नरेंद्र शर्मा, रेनू राणा, कुलवंत कौर, वंदना पांडे, सोनिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×