Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पिता की हत्या के आरोपी अरमान का दोस्त गिरफ्तार

देसी कट्टा उपलब्ध कराने में मदद का आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
सेक्टर-22 में हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने रामदरबार निवासी लक्ष्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्य ने मृतक के बेटे अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने में मदद की थी। पुलिस जांच के मुताबिक लक्ष्य और अरमान साथ पढ़े हैं और दोनों के बीच दोस्ती थी। अरमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार लक्ष्य की तलाश कर रही थी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर छिप रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले हरिद्वार निवासी मोहम्मद शाहिद से एक देसी कट्टा खरीदकर लाया था। उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त अरमान को दी। इसके बाद अरमान ने भी कट्टा लेने की इच्छा जताई। आरोप है कि लक्ष्य ने ही अरमान की मुलाकात शाहिद से करवाई। इसके बाद अरमान हरिद्वार गया और कथित तौर पर एक देसी कट्टा और दो कारतूस खरीदकर लाया। पुलिस का दावा है कि आरोपी लक्ष्य को इस बात की जानकारी थी कि अरमान किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। बाद में अरमान पर अपने पिता हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाकर आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×