अन्नू कुमार फिर प्रधान बने
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग सेक्टर-24 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर...
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग सेक्टर-24 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर हॉल में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अन्नू कुमार को दोबारा यूनियन का प्रधान चुना गया। यूनियन के पदाधिकारियों में उप-चेयरमैन के रूप में प्रवेश, सीनियर उप-प्रधान संजय कुमार, उप-प्रधान रीटा रानी, महासचिव जोनी कुमार, कैशियर चरण, प्रचार सचिव राम मूरत, ऑडिटर राम सिंह, उप-कैशियर राजकुमार तथा सहायक सचिव कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूनियन के चेयरमैन पाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अन्नू कुमार का अनुभव, समर्पण और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता यूनियन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों के कई पुराने और लंबित मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया गया तथा उनका समाधान भी कराया गया है।
