Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Air Show : सुखना झील पर 27-28 मार्च को होगा 'सूर्य किरण' का एयर शो, 100 रुपये में बुक करें टिकट; जानें क्या है नियम

दर्शकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल पास अनिवार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Air Show : चंडीगढ़ के आसमान में एक बार फिर भारतीय वायुसेना की जांबाजी और शौर्य का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। शहर की प्रसिद्ध सुखना झील पर आगामी 27 और 28 मार्च 2026 को सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) अपना दमखम दिखाएगी।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों और विभागों के बीच समन्वय में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

डिजिटल माध्यम से मिलेंगे प्रवेश पास, 100 रुपये होगी फीस

Advertisement

प्रशासन ने इस बार दर्शकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल पास अनिवार्य किए हैं। उपायुक्त ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि एयर शो के लिए पास 24 मार्च 2026 से 'चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप' पर उपलब्ध होंगे। प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। चूंकि सुखना झील के आयोजन स्थल की क्षमता सीमित है, इसलिए प्रतिदिन केवल 10,000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

ट्रैफिक जाम से बचने को सात पिक-अप पॉइंट्स और शटल सेवा

एयर शो के दौरान शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के दिनों में सुखना झील की ओर जाने वाले निजी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने शहर में सात अलग-अलग पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट निर्धारित किए हैं, जहां से दर्शकों को शटल सेवा के जरिए झील तक लाया जाएगा। ध्यान रहे कि अंतिम पिक-अप का समय सुबह 9:00 बजे रखा गया है, ताकि शो के समय तक सभी दर्शक सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें।

सुरक्षा के कड़े नियम : छोटे बच्चों और बैग्स पर पाबंदी

सुरक्षा कारणों और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए प्रशासन ने कुछ सख्त हिदायतें जारी की हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा :

बच्चों की एंट्री : सुरक्षा कारणों से 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर लाने की अनुमति नहीं होगी।

क्या लाएं : दर्शक अपने साथ केवल पारदर्शी पानी की बोतलें ही ला सकेंगे। किसी भी तरह का बैग, खाने का सामान या अन्य सामग्री लाने पर मनाही है।

सुरक्षा जांच : उपायुक्त ने अपील की है कि सभी आगंतुक सुरक्षा जांच में सहयोग करें और समय पर पहुंचें।

वायुसेना के साथ बेहतर समन्वय पर जोर

बैठक में वायुसेना के अधिकारियों के साथ एयरस्पेस प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्थाओं और रिहर्सल को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन सेवाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी कार्ययोजना को समय पर अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर के लिए गर्व का विषय है, इसलिए इसे सफल बनाने के लिए हर विभाग को आपसी संवाद और मुस्तैदी के साथ काम करना होगा।

Advertisement
×