Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Air Show Chandigarh 2026: चंडीगढ़ में सूर्यकिरण एयर शो, वायुसेना के पायलट्स ने दिखाईं रोमांचक कलाबाजियां, देखें Photos

Air Show Chandigarh 2026: 1300 पुलिसकर्मी तैनात; केवल CTU बसों से एंट्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आसमान में कलाबाजियां दिखाते पायलट्स। ट्रिब्यन फोटो प्रदीप तिवारी
Advertisement

Air Show Chandigarh 2026: चंडीगढ़ में बहुप्रतीक्षित सूर्यकिरण एयर शो के पहले दिन शहर के आसमान में भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट अपने विमानों के साथ रोमांचक करतब दिखाए।

Advertisement

Advertisement

सुखना लेक को इस आयोजन के मद्देनज़र 28 मार्च की दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद रखा गया है। एयर शो दोनों दिनों में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव के अनुसार, आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ नेशनल डिजास्टर रिस्पॉस फोर्स भी तैनात है।  मौके पर फायर सर्विस और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भी मौजूद हैं।

ऐसे मिलेगी एंट्री

एयर शो के दौरान आम लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(CTU) बसों के जरिए ही एंट्री हो रही है। शहर के तय प्वाइंट्स से पिक-अप और ड्रॉप सुविधा है। प्राइवेट वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। टिकट धारकों को एंट्री के लिए व्रिस्ट बैंड दिए जा रहे हैं।

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने शानदार फॉर्मेशन, स्मोक ट्रेल्स और हवा में हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए जानी जाती है। यह शो शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Advertisement
×