Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एम.बी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश 5 तक

पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (एम.ई.टी.)-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अब केवल छह दिन शेष रह गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (एम.ई.टी.)-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अब केवल छह दिन शेष रह गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एमबीए (रिटेल प्रबंधन) और एमबीए (बैंकिंग एवं बीमा प्रबंधन) में प्रत्येक के लिए 61 सीटें उपलब्ध हैं। एमबीए (आईटी एवं दूरसंचार प्रबंधन), एमबीए (इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन), एमबीए (फार्मास्यूटिकल प्रबंधन), एमबीए (अस्पताल प्रबंधन) तथा एमबीए (कैपिटल मार्केट) में प्रत्येक के लिए 31 सीटें हैं, जबकि एमबीए (बिज़नेस एनालिटिक्स) में 36 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया में एनआरआई तथा विदेशी नागरिक उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त सीटें भी शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए 5 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि आवेदन पत्र पूर्ण करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। दस्तावेजों सहित आवेदन की हार्ड कॉपी सहायक रजिस्ट्रार, यू.आई.ए.एम.एस, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कार्यालय में 10 अप्रैल को शाम 4 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।

प्रवेश पत्र 9 अप्रैल के बाद उपलब्ध होंगे।

Advertisement

संस्थान द्वारा मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन प्रबंधन तथा संचालन प्रबंधन में कार्यात्मक विशेषज्ञताएं भी प्रदान की जाती हैं। एम.ई.टी.-2026 का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।

Advertisement

Advertisement
×