Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब पार्टी हिमाचल में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मनीष सिसोदिया
Advertisement
मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब पार्टी हिमाचल में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।

मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सिसोदिया ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का औपचारिक शंखनाद किया। सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों से जनता का भरोसा उठ चुका है, ऐसे में आप एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में बेहतर मॉडल पेश किया है, जिसे पंजाब में भी लागू किया जा रहा है। अब इसी मॉडल को हिमाचल प्रदेश में लागू करने की योजना है और इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

Advertisement

मंडी पहुंचने पर मनीष सिसोदिया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ऋतुराज गोविंद झा सहित विभिन्न जिला प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रदेश में अपनी गतिविधियों को और तेज करेगी, ताकि चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Advertisement
×