Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आप नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने की 'सतलुज' फि़ल्म पर लगी रोक की निंदा

आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बुटेरला ने मानवाधिकार कार्यकर्ता शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी फि़ल्म 'सतलुज' को ज़ी-5 प्लेटफ़ॉर्म से हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। केंद्र की भाजपा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बुटेरला ने मानवाधिकार कार्यकर्ता शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी फि़ल्म 'सतलुज' को ज़ी-5 प्लेटफ़ॉर्म से हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि इस कदम से पंजाब और पंजाबियत के प्रति भाजपा का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ तो भाजपा विधानसभा चुनावों को देखते हुए लोगों के मन में पार्टी के प्रति दूरियां कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ़ ऐसे फ़ैसले लेकर दूरियां बढ़ा रही है। भाजपा को इसका खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि फि़ल्म पर रोक लगने के बाद लोगों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई है और पूरे पंजाब में सोशल मीडिया पर यह फि़ल्म शेयर की जा रही है। उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसी फि़ल्मों को बिना किसी रोक-टोक के प्रमोट किया जाता है, लेकिन जब कोई फि़ल्म पंजाब में हुए अत्याचारों पर सवाल उठाती है, तो उसे गायब कर दिया जाता है।

Advertisement

Advertisement
×