Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जुझार नगर में मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

बलौंगी थाने के अधीन पड़ते गांव जुझार नगर में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने 23 वर्षीय मुकेश बघेल की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मुकेश गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। वारदात करीब 1 बजे की बताई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बलौंगी थाने के अधीन पड़ते गांव जुझार नगर में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने 23 वर्षीय मुकेश बघेल की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मुकेश गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। वारदात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बलौंगी थाने में पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जुझार नगर में रहने वाले मुकेश की बुआ की लड़की भी उनके पड़ोस में रहती है। 31 दिसंबर की रात उसका जीजा बलबीर अपने पड़ोसियों के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान पड़ोसी उसके पिता को गालियां देने लगे। उसकी बहन ने फोन पर इसकी जानकारी उन्हें दी। अगली सुबह वह पड़ोसियों से बातचीत करने गए तो वहां उनका झगड़ा हो गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद झगड़ा सुलट गया। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे जब उसका भाई मुकेश अपने जीजा से बातचीत करने जा रहा था तो रास्ते में पड़ोसियों ने मुकेश को घेर लिया। हमलावर 10 से 12 थे जिनके हाथों में हथियार थे। मुकेश ने अपने भाई को फोन पर बताया कि उसे कुछ युवकों ने घेर लिया है। उसका भाई ब्रजेश अपने पिता के साथ उसे बचाने गया। उनके सामने हमलावरों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया और उसे घायल करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। वह घायल मुकेश को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि मृतक के पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
×