Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नालागढ़, बद्दी के लिए एचएमटी पिंजौर में बनेगा दूसरा बाईपास

लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर खर्च होंगे 19 करोड़

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एचएमटी फैक्टरी, पिंजौर के इसी रास्ते पर बनेगा बद्दी के लिए नया बाईपास। -निस
Advertisement

स्थानीय सूरजपुर से बसौला तक लगभग पौने 8 किलोमीटर लंबा पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास बनकर तैयार हो चुका है। अब नालागढ़ रोड पर स्थित पिंजौर ब्लॉक के गांव और पिंजौर-कालका अर्बन कंपलेक्स सेक्टर-30 को जोड़ते हुए बद्दी के लिए दूसरा नया बाईपास भी मंजूर हो चुका है। इसके लिए सरकार ने लगभग 19 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया है। लगभग 2 किलोमीटर लंबा यह है बाईपास एचएमटी फैक्टरी को जाने वाले गेट से होता हुआ गांव मानापुर देवीलाल, मानपुर नानक चंद और सेक्टर-30 से होता हुआ पिंजौर के मॉडल टाउन के पास पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर जाकर मिलेगा। इससे न केवल बद्दी, नालागढ़ की लगभग 5 किलोमीटर तक दूरी कम होगी बल्कि पिंजौर बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।

बता दें कि गत‍् लगभग 20 वर्ष पूर्व पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के तहत हरियाणा विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं लेकिन नालागढ़ रोड पर नवनिर्मित सेक्टरों को सीधे चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क नहीं थी। अब इसका भी निर्माण जल्द आरंभ होगा। हूडा विभाग अधिकारियों के अनुसार लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनानी है जबकि एचएमटी गेट से 600 मीटर लंबी सड़क पहले ही बनी हुई है। इस सड़क के बनने के बाद न केवल पंचकूला, चंडीगढ़ से आने वाले पिंजौर बाजार के ट्रैफिक जाम में फंसने की बजाय सीधा एचएमटी से ही नालागढ़ रोड पर पहुंच पाएंगे बल्कि शिमला से बद्दी जाने वाले वाहन चालकों को भी आसानी होगी। पहले वो वहन परवाणू, कालका और पिंजौर बाजार में ट्रैफिक जाम में फंसते थे। अब वे सीधे पिंजौर-कालका-परवाणू बाईपास से होते हुए एचएमटी से सीधे बद्दी की ओर बिना विलंब के निकल जाएंगे। इस सड़क को बनाने के लिए हूडा लंबे अरसे से एचएमटी से रास्ता मांग रहा था। एचएमटी प्रबंधन ने इसकी मंजूरी दे दी है जिससे नया बाईपास बनने का रास्ता खुल गया है। बाईपास का निर्माण आगामी 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×