पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग
पंचकूला–यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव रिहौड़ की गौशाला के सामने के आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार व्यक्ति ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर...
Advertisement
पंचकूला–यमुनानगर नेशनल हाईवे पर गांव रिहौड़ की गौशाला के सामने के आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार व्यक्ति ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण की वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

