Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कड़ाके की ठंड में मानवता का संदेश, रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट का 197वां अन्न भंडारा

कड़ाके की ठंड के बीच पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में अपने 197वें अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कड़ाके की ठंड के बीच पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में अपने 197वें अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों और राहगीरों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया।

ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रूंगटा ने कहा कि शीत ऋतु में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना सच्ची सेवा है। इससे समाज में करुणा, सहयोग और समानता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि अन्न भंडारे की यह श्रृंखला निरंतर जारी है और आगे भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य किए जाएंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्य, स्वयंसेवक और सहयोगी पूरे समर्पण और उत्साह के साथ सेवा में जुटे रहे। भोजन वितरण से लेकर व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर सामूहिक सहयोग और अनुशासन देखने को मिला।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने ट्रस्ट की निरंतर सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में ऐसे अन्न भंडारे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Advertisement
×