ITBP प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में भव्य पासिंग आउट परेड, 440 प्रशिक्षार्थी सैनिक हुए शामिल
ITBP Passing Out Parade: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, पंचकूला में बुधवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 440 प्रशिक्षार्थी सैनिकों ने 44 सप्ताह की कठोर और अनुशासित प्रशिक्षण अवधि...
ITBP Passing Out Parade: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, पंचकूला में बुधवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 440 प्रशिक्षार्थी सैनिकों ने 44 सप्ताह की कठोर और अनुशासित प्रशिक्षण अवधि को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। खास बात यह रही कि इस बैच में 240 महिला प्रशिक्षार्थी भी शामिल रहीं, जो बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
इन जवानों का प्रशिक्षण 7 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था। परेड की सलामी आईटीबीपी के महानिरीक्षक एवं बीटीसी भानू के कमांडेंट अशोक नेगी ने ली। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पास आउट होने वाले जवानों में 289 ग्रेजुएट, 15 पोस्ट ग्रेजुएट और 8 बी-टेक डिग्रीधारी प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। राज्यवार भर्ती के लिहाज से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक जवान इस बैच में शामिल रहे, जो प्रशिक्षण केंद्र की राष्ट्रीय विविधता को दर्शाता है।
परेड के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे अभिभावकों ने अपने बेटों-बेटियों को वर्दी में कदमताल करते देखा। इस दौरान उनके चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम देशसेवा के प्रति नए जवानों के संकल्प, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण बना।

