Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नये साल पर माता मनसा देवी की भव्य चौकी,अमित जिंदल सम्मानित

नये साल के मौके पर पंचकूला में माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट ने मां भगवती के प्रांगण में भव्य और विशाल चौकी का आयोजन किया, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर को ग्रेन मार्किट भंडारा हॉल के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी समाज सेवा के लिए अमित जिंदल को माता मनसा देवी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।-हप्र
Advertisement

नये साल के मौके पर पंचकूला में माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट ने मां भगवती के प्रांगण में भव्य और विशाल चौकी का आयोजन किया, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर को ग्रेन मार्किट भंडारा हॉल के सामने पार्किंग क्षेत्र में आयोजित किया गया और यह आयोजन भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। ट्रस्ट के महासचिव रमन सिंगला ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि कालका विधानसभा की विधायक शक्तिरानी शर्मा और हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंजीत बामल और ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां भगवती की पूजा और ज्योति प्रज्वलित करके की गई। इस भव्य आयोजन में समाज सेवा और धर्म के क्षेत्र में सक्रिय कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जिंदल, प्रदीप गोयल, हुकुमचंद गोयल, राकेश गर्ग बिट्टू, कुलदीप गुप्ता, और हरीश गुप्ता शामिल थे। ट्रस्ट ने समाज सेवा के लिए निस्वार्थ रूप से योगदान देने वाले अमित जिंदल को माता मनसा देवी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रसिद्ध भजन गायकों राजफुल कुचरनिया और कंठ कलेर ने हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी में भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश जिंदल, प्रमोद गोयल, विवेक गुप्ता, योगेश मित्तल, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×