सैफायर इमिग्रेशन कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी और धमकाने के गंभीर आरोपों में एसयू एजुकेशन (सैफायर ग्रुप) के मालिक गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एनआरआई विंग पंजाब...
पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी और धमकाने के गंभीर आरोपों में एसयू एजुकेशन (सैफायर ग्रुप) के मालिक गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एनआरआई विंग पंजाब के आदेशों पर की गई है। जानकारी के अनुसार गांव बिऊरहेड़ी जिला मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह ने एनआरआई विंग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को इंग्लैंड भेजने के नाम पर सैफायर ग्रुप के संचालक गुरविंदर सिंह और स्टाफ ने कुल सात लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो वीजा दिलवाया गया और न ही तय समय पर पैसे वापस किए गए। शिकायत में यह भी कहा गया कि पैसे मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने उसे और उसके परिवार को धमकियां दीं, यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि इस मानसिक प्रताड़ना के चलते उसके पिता को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

